Kishanganj News: कटहलडांगी ईदगाह मैदान में सजेगी मुशायरे की महफिल
किशनगंज, सितम्बर 7 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। शहर से सटे कटहलडांगी ईदगाह मैदान में आगामी नवंबर माह में उर्दू अदब और शैक्षिक जागरूकता को समर्पित मुशायरा आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर रविवार को मुखिया प्रतिनिधि दिलशाद राही के आवास पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता दिलशाद राही ने की। इसमें पूर्व पैक्स अध्यक्ष मंसूर आलम की विशेष मौजूदगी रही।
बैठक की चर्चा बैठक में मुशायरा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौजूद लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। वक्ताओं ने कहा कि मुशायरा महज मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उर्दू अदब, शायरी और साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.