किशनगंज, नवम्बर 28 -- Kishanganj News: बहादुरगंज, निज संवाददाता। शनिवार को एन एच 327 ई फोरलेन सड़क पर दारुल उलूम चौक के पास सड़क पार कर रहे एक युवक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से गंभीर तौर पर जख्मी होकर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। सूचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कंटेनर को जप्त कर दुर्घटना में गंभीर घायल राहगीर युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज लाई, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखकर बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार दुर्घटना में शामिल कंटेनर को जप्त कर दुर्घटना में शामिल गंभीर घायल राहगीर की शिनाख्त के लिए पुलिस स्तर पर तफ्तीश जारी है। बताते चलें कि एन एच फोरलेन पर दारुल उलूम चौक के पास ठाकुरगंज दिशा से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर द्वारा...