किशनगंज, अगस्त 14 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज शहर में एसी के कॉपर पाइप और तार चोरी करने वाले गिरोह का किशनगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में बुधवार की रात को दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए एसी के कॉपर पाइप के कटे हुए टुकड़े और इंसुलेटेड एसी पाइप बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : एसी तार चोरी गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदनगिरफ्तारी और बरामदगी पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद फैजान उर्फ बुक्का और मोहम्मद जावेद कागजिया बस्ती का रहने वाला है। कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गुरुवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यालय डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को गुदरी बाजार लोहारपट्टी ...