किशनगंज, सितम्बर 2 -- Kishanganj News: किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने सोमवार की रात शहर की सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा लिया। एसपी ने सदर थाना क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने लहरा चौक.पश्चिमपाली, लोहारपट्टी,मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, सोनारपट्टी, गांधी चौक आदि स्थानों का जायजा लिया। एसपी रात्रि में अपने आवास से निकले। वे कहां जाएंगे,इसकी भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं थी।

शहर का भ्रमण एसपी सीधे शहर का भ्रमण करने लगे। इस दौरान लहरा चौक, पश्चिमपाली ,सुभाष पल्ली, डेमार्केट का मुआयना करते हुए गांधी चौक पहुंचे।गांधी चौक पर एसपी अपने वाहन व काफिले को रुकने को इशारा किया।वाहन रुकते ही एसपी श्री कुमार ...