Kishanganj News: एसपी ने किशनगंज थाना का किया निरीक्षण
किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने बुधवार की शाम को किशनगंज सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति और अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
कांडों की समीक्षा एसपी ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और महत्वपूर्ण मामलों में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कई कड़े दिशा-निर्देश दिए। कांड समीक्षा के दौरान एसपी ने एक-एक कर सभी अनुसंधानकर्ताओं से विभिन्न मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक कांड के अनुसंधान में तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों को प्राथमिकता दी जाए।
जांच के दिशा-निर्देश साक्ष्यों के आधार पर ही मामलों की जांच पूरी की जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.