किशनगंज, सितम्बर 7 -- Kishanganj News: किशनगंज। शनिवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार द्वारा सदर अस्पताल, किशनगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्था, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: डीएम ने किया अंचल कार्यालय का किया निरीक्षणनिरीक्षण प्रक्रिया जांच के कम में अनुमंडल पदाधिकारी ने विशेष रूप से सदर अस्पताल परिसर में अनधिकृत रूप से घूम रहे व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी गतिविधियों के संबंध में पड़ताल करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं नर्सों की उपलब्धता एवं उपस्थिति की जांच की गई तथा ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप उपस्थि...