किशनगंज, अगस्त 10 -- Kishanganj News: किशनगंज, ठाकुरगंज। ठाकुरगंज के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नौ अगस्त को पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा के जनजागरण एवं संबोधन कार्यक्रम के दौरान 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ जनसेवा की मिसाल पेश की। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय में रक्तदान शिविरसुरक्षा और चिकित्सा शिविर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए वाहिनी की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुविधा का भी विशेष ध्यान रख...