किशनगंज, जुलाई 24 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की कंपनी कंचनबाड़ी की ओर से गुरुवार को कंपनी मुख्यालय में ग्राम समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट धनंजय शिवाजी सोनवानी ने की। बैठक में सहायक कमांडेंट ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में स्थानीय लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान ग्रामीणों से स्वयं और अपने बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की गई। नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, मानव तस्करी, देशविरोधी गतिविधियो...