किशनगंज, अगस्त 27 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज स्थित एमएच आजाद नेशनल कॉलेज में छात्र-छात्राओं से विभिन्न मदों में शुल्क वसूले जाने को लेकर सवाल उठे हैं। मामले को लेकर 'वी केयर फॉर ठाकुरगंज' के संस्थापक डॉ. आसिफ सईद ने 27 अगस्त को किशनगंज के जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और कॉलेज के प्राचार्य को भी दी गई है। यह भी पढ़ें- अवैध वसूली के मामले में किशनगंज के प्राचार्य पर होगी कार्रवाईशुल्क वसूली के आरोप डॉ. आसिफ सईद की ओर से जिला पदाधिकारी को दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि छात्राओं का पंजीकरण नि:शुल्क होने के बावजूद उनसे राशि ली जा रही है। इसके अलावा प्रमाण-पत्र जारी करने के नाम पर 200 रुपये...