किशनगंज, सितम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। सोमकार को एकादशी पर किशनगंज शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान का भव्य दरबार सजाया गया था। इस दौरान भगवान के दर्शन के लिए सुबह से मंदिर में भीड़ जुटी रही। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर एकादशी पर किशनगंज शहर के तेघरिया स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य दरबार सजाया गया था। इस अवसर पर सबसे पहले विधि-विधान के साथ श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ज्योत दरबार सजाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आरती के ...