किशनगंज, जुलाई 20 -- Kishanganj News: ​किशनगंज। संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ने सत्र 2026-27 (जुलाई बैच) के लिए दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षा में प्रवेश शुरू कर दिया है। एएमयू किशनगंज केंद्र के निदेशक प्रोफ़ेसर डॉ. मोहम्मद तारिक के अनुसार, इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट कला,सामाजिक विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, यात्रा और पर्यटन प्रबंधन, पत्रकारिता और जनसंचार, मानवाधिकार और कर्तव्य, मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम, अंग्रेजी में संचार कौशल। स्नातक स्तर के कार्यक्रमों में छात्र बी. कॉम और बीए में प्रवेश लिया जा सकता हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया में मुख्य रूप से एमए और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान स्नातक...