किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। शिक्षक दिवस पर प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में शनिवार को बच्चों को उपहार, फूल और मिठाई देने के बजाय अच्छे संस्कार और बेहतर भविष्य का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: शिक्षक का सम्मान जीवनभर करना चाहिएसंस्कार और भविष्य का संकल्प प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बच्चों को नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक ने कहा, "उपहार नहीं, संस्कार चाहिए, फूल नहीं, भविष्य संवारने का संकल्प चाहिए।" उन्होंने कहा कि शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान कोई भौतिक उपहार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का अच्छा चरित्र, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने मनाया इको-फ्रेंडली शिक्षक दिवसनशामुक्त...