किशनगंज, नवम्बर 7 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में आत्मा, बांका द्वारा प्रायोजित 'उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से फसल उत्पादन' विषय पर आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। 2 से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बांका जिले के 30 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, उन्नत फसल उत्पादन तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त किसानों को प्रगतिशील कृषकों के खेतों का भ्रमण कराकर आधुनिक कृषि तकनीकों के सफल प्रयोग एवं उनके परिणामों से भी अवगत कराया गया...