किशनगंज, अक्टूबर 27 -- ड्रैगन फ्रूट की वैज्ञानिक खेती पर प्रशिक्षण Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। ड्रैगन फ्रूट की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में मंगलवार को आत्मा आत्मा, दरभंगा द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्मा, दरभंगा के सहायक तकनीकी प्रबंधक के साथ कुल 25 किसान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. के. सत्यनारायण, सह अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने तथा पारंपरिक खेती के साथ उच्च मूल्य वाली फ...