किशनगंज, अगस्त 25 -- Kishanganj News: सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सावन के चौथे तथा अंतिम सोमवारी को बाबा भोलेनाथ के अलग-अलग शिव मंदिर व शिवालयों में जलाभिषेक किया। सोमवार की सुबह से ही सभी शिवालयों में जहां शिव भक्तों की भीड़ शिव लिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी रही। वंही प्रखंड क्षेत्र के डोंक तथा महानंदा नदी के इंद्रपुर, सतमेढ़ी, बलदिया हाट,जनता हाट,महानंदा नदी के खरना, मागुरजान आदि नदी घाटों में शिव भक्तों ने हर-हर मां गंगे की उद्घोष करते हुए डुबकी लगाया और नदियों के पवित्र जल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज इस दौरान प्रत्येक मंदिरों में अधिकांश भीड़ महिला श्रद्धालुओं की रही। प्रखंड...