किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद सोमवार को किशनगंज पहुंचे। आईजी ने एसपी कार्यालय में एसपी संतोष कुमार की उपस्थिति में किशनगंज जिला के विभिन्न थानों एवं ओपी में दर्ज महत्वपूर्ण व लंबित मामलों की कांड दैनिकी की विस्तृत समीक्षा की। ​इससे पूर्व पुलिस लाइन के जवानों ने आईजी विवेकानंद को गॉड ऑफ ऑनर दिया। बैठक के दौरान आईजी विवेकानंद ने अनुसंधान की प्रगति, साक्ष्य संकलन व विश्लेषण, बदमाशों की गिरफ्तारी, लंबित गिरफ्तारियां, कुर्की-जब्ती एवं बरामदगी की गहन जांच की।पर्यवेक्षणीय निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन और मामलों के जल्द से जल्द निष्पादन का निर्देश दिया गया। आईजी विवेकानंद ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनता क...