किशनगंज, नवम्बर 10 -- असुरा में काली पूजा पर भक्ति जागरण Kishanganj News: बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के असुरा ग्राम में काली पूजा के अवसर पर सोमवार की संध्या असुरा ग्राम स्थित कनकेश्वरनाथ शिव मंदिर प्रांगण में भक्ति जाागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत मजकुरी के पूर्व मुखिया ओम प्रकाश झा एवं ग्राम पंचायत बिशनपुर के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। असुरा ग्राम में प्रति वर्ष काली पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस वर्ष पटना और दरभंगा की टीम के द्वारा शानदार भक्ति जागरण पेश किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम में कमेटी के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मौके पर मुख्य रू...