किशनगंज, जुलाई 26 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता शहर में अवैध लॉटरी कारोबार की शिकायतें को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने अवैध लॉटरी बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया है।हाल के दिनों में प्रभारी एसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान भी थानाध्यक्षों को अवैध लॉटरी टिकट बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने 13 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र में डांगी बस्ती से चार युवकों को अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया था। इस कारोबार की चपेट में सबसे अधिक गरीब, मजदूर और दैनिक आय पर निर्भर परिवार आ रहे हैं, जो बेहतर भविष्य की उम्मीद में अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगा रहे हैं। बताया जाता है की हलीम चौक, महेशबथना, पीपला चौक, रूईधासा, धरमगंज, मस्...