किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: पोठिया। अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए दो डबल डाला ट्रैक्टर जब्त किए। दोनों वाहनों पर बालू लदा हुआ था, जिसे प्लास्टिक से ढककर ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टरों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष कनक लता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीबन 7:30 बजे रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: अवैध बालू परिवहन के मामले में पांच ट्रैक्टर जप्तपुलिस की सूचना पुलिस को सूचना मिली थी कि एबीजेड मीट फैक्ट्री की ओर से दो डबल डाला ट्रैक्टरों पर बालू लादकर किशनगंज की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन ...