किशनगंज, सितम्बर 2 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं बालू के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग की टीम ने गाछपाड़ा छेघरिया बांध के समीप छापेमारी कर दो ट्रैक्टरों को जप्त किया है। कार्रवाई सोमवार की शाम को की गई है। दोनों ट्रैक्टरों पर करीब 150-150 सीएफटी बालू लोड था। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालकों को भी पकड़ा गया। मामले में खान निरीक्षक सुनील कुमार के बयान पर किशनगंज सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

विवरणात्मक जानकारी दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 31 अगस्त की शाम करीब चार बजे खनन विभाग को गाछपाड़ा छेघरिया बांध के समीप अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। मौके पर एक दो ट्रैक्टर नदी के समीप अवैध रूप से बालू खनन करते मिले। पुलिस बल को अपनी ओर आता ...