किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नाराहा ने गुरुवार को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। कार्य की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं होने पर प्रवर अनुभाग अभियंता (कार्य) रुपेश कुमार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीआरएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता भी नहीं किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल न...