किशनगंज, जुलाई 19 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौपड़ाबखारी से रहमतपारा जानेवाली डीबी 50 सड़क पर बूढ़ीमारी हरिजन टोला के पास शनिवार सुबह एक बालू लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर, कई झोपड़ियां और एक मवेशी घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एक डंपर शनिवार तड़के लगभग 3 बजे कजलामनी से किशनगंज की ओर जा रहा था। बूढ़ीमारी हरिजन टोला के पास तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। डंपर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को तोड़ता हुआ आबादी वाले क्षेत्र में पलट गया। इस दुर्घटना के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, क्योंकि बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो ग...