नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। सीनियर एक्टर सौरभ शुक्ला भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। सौरभ ने शूटिंग सेट पर दोनों बाप-बेटी की केमिस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं। सिद्धार्थ कनन के शो पर बातचीत में सौरभ ने बताया कि शाहरुख और सुहाना का रवैया पूरी तरह से प्रोफेशनल रहता है। शाहरुख अपनी बेटी के साथ एक सीनियर एक्टर की तरह नहीं, बल्कि किसी भी को-स्टार की तरह रिहर्सल करते हैं और सीन को बेहतर बनाने के लिए सजेशन्स देते हैं।शाहरुख की कैसी है उनके बच्चों के साथ ट्यूनिंग? सौरभ शुक्ला ने शाहरुख के साथ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म 'बादशाह' मे...