नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- किआ इंडिया अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर तेजी से फोकस कर रही है। कंपनी ने हिंट दिया है कि आने वाले समय में वह अपनी लाइनअप में मौजूद डीजल पावरट्रेन की जगह हाइब्रिड पावरट्रेन को बढ़ावा देगी। ऐसे में किआ के कई पॉप्युलर मॉडल आने वाले सालों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में लॉन्च हो सकते हैं। इनमें सॉनेट, सेल्टॉस, कारेन्स और कार्निवल जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।Kia Sonet Hybrid नई जनरेशन सॉनेट के 2027 में भारत में आने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन भी ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सॉनेट हाइब्रिड को 2028 या 2029 में लॉन्च किया जा सकता है। किया ने संकेत दिया है कि सॉनेट उसके उन मेन लोकल मॉडल्स में शामिल होगी, जिन्हें HEV Powertrain मिलेगा। फिलहाल इसके...