नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- किआ (Kia) ने पेरिस मोटर शो 2026 में अपनी सेल्टॉस हाइब्रिड को शोकेस किया है। भारत में इस एसयूवी का हाइब्रिड वर्जन 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। पेरिस मोटर शो में दिखाई गई किआ सेल्टॉस हाइब्रिड में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 102hp की पावर और 141Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 129hp की पावर और 388Nm का टॉर्क देती है। हाइब्रिड सिस्टम का टोटल कंबाइन्ड आउटपुट 178hp है।6-स्पीड DCT गियरबॉक्स से लैस कंपनी इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स और AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी WLTP टेस्ट साइकिल के अनुसार 14.71kmpl का माइलेज देती है। खास बात यह है कि सेल्टॉस हाइब्रिड को कुछ कंडीशन्स में सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर भी चलाया जा सकता है। ध्यान रहे ...