नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- किआ इंडिया (Kia India) ने इंडियन मार्केट में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में अपना दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए किआ और उसके सप्लायर पार्टनर्स मिलकर करीब 2 अरब डॉलर यानी लगभग 18,750 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इस नए प्लांट में पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों का भी प्रोडक्शन किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, नए प्लांट में 2030 की शुरुआत में प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। इससे किआ की ऐनुअल प्रोडक्शन कैपेसिटी में 2 लाख गाड़ियों का इजाफा होगा। फिलहाल कंपनी के पास हर साल 4.3 लाख गाड़ियां बनाने की कैपेसिटी है। नया प्लांट शुरू होने के बाद यह बढ़कर 6.3 लाख यूनिट हो जाएगी।465 एकड़ में बनेगा नया प्ल...