नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Kia की नई एसयूवी इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाली है। इस अपकमिंग एसयूवी का नाम Kia Sorento है और यह 4 सितंबर 2026 को लॉन्च होने वाली है। यह एसयूवी कंपनी की लाइनअप में सेल्टॉस से ऊपर वाले सेगमेंट में आएगी। भारत में किआ की सबसे बड़ी ICE एसयूवी बनने के साथ ही यह हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में भी कंपनी की एंट्री कराएगी। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडिएक जैसी एसयूवी से होगा। आइए जानते हैं कि कंपनी सोरेन्टो में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।दमदार डिजाइन और बड़ा साइज सोरेन्टो का डिजाइन बोल्ड होने के साथ प्रीमियम भी है। इसमें वर्टिकल LED हेडलैंप और टेल-लैंप, T-शेप DRLs, चौड़ी Tiger Nose ग्रिल, मस्कुलर बंपर और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं। एसयूवी में हल्के फ्लेयर्ड व्हील आर्च भी दिए गए हैं। ग्लोबल मॉडल की लंबा...