नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- किआ इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी साल 2026 और 2027 में अलग-अलग सेगमेंट में नए मॉडल्स और पावरट्रेन ऑप्शन्स को लॉन्च करेगी। इनमें चार सबसे खास प्रोडक्ट हैं, जो एसयूवी हैं। इनमें सिरोस ईवी के साथ सोरेंटो थ्री-रो प्रीमियम एसयूवी और सेल्टॉस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड शामिल हैं। किआ सिरोस ईवी की एंट्री इसी साल जुलाई में होने वाली है। वहीं, सोरेंटो को कंपनी अगले साल लॉन्च करने वाली है। आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।किआ सिरोस ईवी किआ साइरोस ईवी, किआ की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। कंपनी इसकी कीमत 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रख सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह ईवी हुंडई इंस्टर ईवी वाले प्लैटफॉर्म और पावरट्रेन के साथ आएगी। इंस्टर ईवी में कंपनी अभ...