नई दिल्ली, मार्च 8 -- हिंदू धर्म में खरमास का खास महत्व होता है। इसे अशुभ समय माना जाता है। इस अवधि के दौरान मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाता है। इस दौरान शुभ कार्य जैसे शादी-विवाह, मुंडन, जनेऊ, नामकरण जैसे कार्य करना वर्जित माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्च में खरमास की शुरुआत कब होगी और इस दौरान शुभ कार्य वर्जित क्यों होते हैं। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। खरमास किसे कहते हैं?ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव हर माह में एक निश्चित समय पर एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिस राशि में वह प्रवेश करते हैं, उस माह का नाम उस राशि से होता है। जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में गोचर करते हैं, तो उनकी ऊर्जा में कमी आ जाती है, जिसे हम खरमास कहते हैं। मार्च में खरमास की शुरुआतहिंदू कैलेंडर के मुताबिक खरमास की शुरु...