नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Kharagpur Sadar Assembly Seat: पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए इसी महीने दो चरणों में चुनाव होने हैं। मेदिनीपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाली खड़गपुर सदर सीट पर पहले चरण में यानी 23 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं, जबकि 4 मई को वोटों की गिनती होगी। यह सीट अनारक्षित यानी जनरल कैटगरी की सीट है। राज्य के लिए यह एक हाई प्रोफाइल सीट है क्योंकि यहां से प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष फिर से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। घोष का मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रदीप सरकार से है। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों में घोष ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। बाद में वह 2019 के लोकसभा चुनावों में मेदिनीपुर संसदीय सीट से लोकसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें बर्धवान-दुर्गाप...