पटना, जून 7 -- Khan Sir FIR News: अब यह लगभग तय हो चुका है कि अपने खिलाफ दर्ज FIR में खान सर पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे बल्कि वो अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे। सोमवार को फैजल खान के वकील पटना के सिविल कोर्ट में यह याचिका दायर कर सकते हैं। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में दायर करने से पहले उनके वकील ने बड़ी बातें कही हैं। इस मामले में खान सर के वकील अरविंद कुमार मउआर ने कहा है कि खान सर से बदला लेने के लिए एफआईआऱ दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह खान सर के खिलाफ साजिश है। अरविंद कुमार मउआर ने कहा कि खान ग्लोबल के गेट पर हुई वारदात के बाद उनके संस्थान के एक व्यक्ति ने दूसरे संस्थान के डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी और उसी के जवाब में विरोधी पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आत्मरक्षा के लिए हवाई फायर कर...