पटना, जून 9 -- Khan Sir FIR News: फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। खान सर की अग्रिम जमानत याचिक पर सोमवार को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने अपन फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब मंगलवार को अदालत ने अपने आदेश में खान सर को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। अदालत ने खान सर पर पुलिस द्वारा किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई किए जाने पर रोक लगा दी है। इसका मतलब यह हुआ है कि फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी के साथ अदालत पुलिस से कहा है कि वो खान सर का आपराधिक इतिहास और केस डायरी भी उपलब्ध कराए। मामले में अगली अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...