Khagaria News: 29 अगस्त को होगी नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता
खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी नगर पंचायत स्तिथ बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय में नशा मुक्त भारत के तत्वावधान में 13 अगस्त 1942 के अमर बलिदानी शहीद धन्ना माधव स्मृति में नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत के द्वारा पिछले छह शनिवार से नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। अभ्यास प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में शतरंज खेल की प्रगति को आंका जाएगा। प्रथम तीन बालक और प्रथम तीन बालिका को मेडल से स्थानीय गणमान्य के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.