खगडि़या, अक्टूबर 10 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 21 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत भेज दिय ा गया है। कार्रवाई में हत्या के प्रयास मामले में एक, आर्म्स एक्ट मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पांच लीटर देशी शराब, एक देशी कट्टा, एक कारतूस भी बरामद किया गया है। इधर पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्रवाई से फरारियों व वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...