खगडि़या, नवम्बर 16 -- Khagaria News: चौथम । एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित मरांच गांव में 14 लाख 21 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया गया। प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने रविवार को फीता काटकर छठ घाट का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने कहा कि मरांच गांव के लोगों को छठ पूजा के दौरान घाट के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की लगातार मांग को देखते हुए यहां छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इससे अब श्रद्धालुओं को छठ पूजा करने में सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: तोपा छठ घाट का हुआ उद्घाटन, भव्य गंगा आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। प्रखंड ...