खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । विधि संवाददाता व्यवहार न्यायालय परिसर खगड़िया एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी के प्रांगण में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन की तैयारी तेज गति से चल रही है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने गुरुवार को बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया अरविंद कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर बैंक के शाखा प्रबंधकों, न्यायिक पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों और व्यक्तियों के साथ बैठकें की गई। वृहस्पतिवार को सचिव चंदन कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय एवं रक्षित), पुलिस लाइन...