खगडि़या, जुलाई 24 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि सीपीआईएम ने शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता माकपा नेता राजेन्द्र वर्मा ने की। धरना स्थल पर सुरेन्द्र कुमार, नवनीत नौजवान सभा के अंचल मंत्री, अंचल सचिव अमर कुमार यादव, जिला सचिव मंडल सदस्य रामविनय सिंह, सुरेन्द्र पासवान, नीतीश कुमार, सौरभ कुमार, रेखा देवी आदि ने भाजपानीत केन्द्र सरकार के खिलाफ खूब बरसे। स्थानीय दस सूत्री मांग पत्र शिष्ट मंडल द्वारा बीडीओ को सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...