खगडि़या, अगस्त 25 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो में सोमवार की सुबह करीब तीन बजे से बिजली की आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभेक्ता गर्मी में खासे परेशान रहे। स्थानीय ग्रामीण अमन कुमार, विजय मंडल, कारे साह आदि ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे से बिजली के ठप होते ही लोगों की नींद हराम हो गई। लोगों का फोन लगाने का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन जबाब नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता रहा। थक हारकर लोग छत व खुली जगह का सहारा लेकर किसी तरह समय बिताया। इसके बाद बिजली दोपहर करीब एक बजे पहुंची। बिजली के पहुंचते ही लोगो ने राहत की सांस ली। लंबे समय तक बिजली के ठप होने से अधिकांश लोगों का मोबाइल ठप हो गया था। बिजली के आते ही लोगों में खुशी हुई और अपने मोबाइल आदि क़ो चार्ज में लगाया। इधर विभाग के जेई विजय कुमार ने बताया कि ...