खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि आगामी 10 अगस्त क़ो कलेक्ट्रेट के समक्ष सीपीआईएम प्रदर्शन करेगी। इसके तहत समाहरणालय के समक्ष जेल भरो अभियान कार्यक्रम क़ो सफल बनाने के लिए गुरुवार क़ो सीपीआईएम कार्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ताओ की एक बैठक आयोजित की गई। पार्टी के नेता संजय कुमार सिंह ने बैठक क़ो संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 10 अगस्त क़ो समाहरणालय के समक्ष जेल भरो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में परबत्ता अंचल से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ क़ो भाग लेने की जरूरत है। इस जेल भरो अभियान का मुख्य उद्देस्य मजदूरों के क़ानून के बदलाव पर रोक, मनरेगा योजना का नाम बदलने के नाम पर कार्य दिवस की कटौती पर रोक, महात्मा गांधी रोजगार योजना के बदलाव पर चर्चा, मनरेगा मजदूरों के कानून मेंपरिवर्तन, किसानो की जमीन क़ो बड़े उद्य...