खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: बेलदौर एक संवाददाता आइटी भवन के सभागार में बुधवार को अनुश्रवण कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें भाग लेते हुए सीओ सुजीत कुमार यादव ने राज्य सरकार से मिले अद्यतन दिशा निर्देश से अवगत करवाते हुए 15 जुलाई से 15 अगस्त तक राशन कार्ड बनवाने, इसमें नाम जोड़ने एवं आवश्यक सुधार करने के लिए जरूरतमंद लोगों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन लेने की जानकारी दी। अधिकारियों ने इसके लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन करने की सलाह दी। इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर योग्य परिवारों से आवेदन लेने पर बल दिया गया। इस अवधि के समाप्ति के बाद मिले आवेदन पर कोई विचार नहीं किए जाने की भी चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: बरारी में नए राशन कार्ड के लिए 133 आवेदन मिले बैठक में बीपीआरओ प्रमोद कुमार पासवान के आवेदन के साथ लगने व...