खगडि़या, सितम्बर 10 -- Khagaria News: खगड़िया, विधि संवाददाता व्यवहार न्यायालय खगड़िया के एसीजेएम चतुर्थ रितु कुमारी ने बुधवार को गोगरी थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी निर्मल कुमार यादवेंदु एवं नयाटोला गोगरी निवासी दिनेश चौधरी को आरोप से मुक्त कर दिया गया है। घटना 5 अक्टूबर 1999 की है। गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के वीरेंद्र प्रसाद साह की पत्नी किरण देवी द्वारा न्यायालय में एक परिवाद पत्र संख्यां 542सी/99 दाखिल कर उस समय गोगरी थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी निर्मल कुमार यादवेंदू एवं दिनेश चौधरी एवं अन्य को अभियुक्त बनाया गया था। परिवाद पत्र में आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी यादवेंदु, दिनेश चौधरी एवं अन्य राइफल से लैस होकर दुकान में घूस गए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर कई बोरी चावल, चना, चना का डाल, मसूर दाल प्रत्येक में 50 ...