खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर 07 स्थित श्रीपुर में पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों और फुटकर दुकानदारों के द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण हवन-यज्ञ शुक्रवार को 14 वें दिन भी जारी रहा। हवन यज्ञ के 14 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन अथवा किसी जन प्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस पहल न किए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है। चौदहवें दिन भी एमपी एमएलए के नहीं पहुंच पाने से यज्ञ के समाप्ति पर संशय बरकरार है। हवन-यज्ञ के आयोजक मिथिलेश कुमार मिठ्ठू, ओमप्रकाश क्रांति, अर्जुन शर्मा आजाद कुमार आदि ने बताया कि यह आंदोलन क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। मांगों में बेलदौर बाजार को महाजाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास सड़क का निर्माण, खगड़िया जिला मुख...