Khagaria News: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल, इलाजरत
खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता गाय को बचाने के क्रम में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है। घटना बुधवार को बेलदौर पनशलवा पीडब्ल्यूडी सड़क के बीच स्थित भैंसा एवं रोहियामा गांव के बीच की बताई जा रही है। घायल बाइक चालक का पहचान बोबिल पंचायत के मोहिनी बासा निवासी पैंतालीस वर्षीय प्रकाश सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय बाइक चालक अपने दामाद के घर पसराहा जा रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर गाय को बचाने के क्रम में उसकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.