खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ से बदला घाट जाने वाली सड़क पर ब्रह्मा और बदला घाट के बीच धर्मकांटा के समीप सड़क किनारे ट्रकों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के दोनों ओर ट्रकों के खड़े रहने के कारण आवागमन का रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मकांटा पर ट्रकों का वजन कराने के लिए बड़ी संख्या में भारी वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक ट्रकों की कतार लगी रहने के कारण छोटे वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्टेशन के दुर्गा मंदिर के समीप अवैध पार्किंग में वाहनों के पडाव से लगता जाम कई बार आमने-सामने से वाहनों के आने पर जाम लग जाता है और ल...