Khagaria News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंद्रशेखर आजाद जी की भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण
खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के हृदय स्थल स्टेशन रोड में वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद रविवार को भव्य समारोह के दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने विधिवत अनावरण किया। लंबे समय से उपेक्षा का दंश झेल रही इस प्रतिमा के जीर्णोद्धार से अब स्टेशन रोड की तस्वीर बदल गई है। भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में तैयार की गई प्रतिमा स्थल न केवल शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है, बल्कि आने-जाने वाले लोगों को देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की भी याद दिलाएगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्वतंत्रता दिवस पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.