खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत में बुधवार दोपहर एक बजे बड़ा हादसा हो गया। जहां मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव के निकट स्टेट हाइवे 95 पर कुशवाहा चौक के समीप ईंट से लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर एक कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कार चालक और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर बदलाघाट की ओर से आ रहा था। कात्यायनी मंदिर के समीप चालक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाया। जिसके कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्टेट हाइवे पर ईट लदी ट्रैक्टर एक कार पर पलटा, सुरक्षित चालक सहित सभी लोग हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लो...