खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थानान्तर्गत अमनी पंचायत के जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी गिरने से एक आठ वर्षीया छात्रा की मौत हो गई। वही घटना में सात बच्चे घायल हो गए। मृत छात्रा स्थानीय मनोज यादव की पुत्री आठ वर्षीया रीतिका कुमारी बतायी जा रही है। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। वह अपने ननिहाल अमनी गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। उसका मूल घर सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थानांतर्गत हथमंडल गांव बताया गया। इस घटना में घायलों में आठ वर्षीय शिवम कुमार,10 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार, छह वर्षीय करण कुमार, सात वर्षीया दिव्यांशु कुमारी, छह वर्षीया ब्यूटी कुमारी, छह वर्षीया अंकुश कुमारी, सात वर्षीया रिया कुमारी व छह वर्षीया संगीता कुमारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : स्कू...