खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: खगड़िया : स्कूल की कंक्रीट सीढ़ी टूटने से एक छात्रा की मौत, चार घायल जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनी पंचायत के पासवान टोला प्राथमिक विद्यालय की घटना मृत छात्रा कक्षा एक की है मनोज यादव की पुत्री है रीतिका कुमारी जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थानान्तर्गत अमनी पंचायत के जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी गिरने से एक सात वर्षीया छात्रा की मौत हो गई।

घायल बच्चों का इलाज वही घटना में चार बच्चे घायल हो गए। मृत छात्रा स्थानीय मनोज यादव की पुत्री रीतिका कुमारी बतायी जा रही है। वह कक्षा एक की छात्रा थी। घायलों में लालो पंडित का आठ वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, शत्रुध्न यादव का 10 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार व छबीला यादव का छह वर्षीय पुत्र करण कुमार शामि...