खगडि़या, सितम्बर 25 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के प्रारंभिक स्कूलों में आगामी 26 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होगी। पढ़ना लिखना व गणना थीम पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें शिक्षक अभिभावकों के साथ बच्चों के शैक्षणिक विकास पर चर्चा करेंगे। इसको लेकर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को जरुरी निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...