खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों से अपील की जाएगी। साथ ही स्कूल से बाहर के बच्चों का पुन: नामांकन लेने के लिए प्रेरित करेंगे। अभिभावकों से बच्चों के लिए घर पर साकारात्मक वातावरण बनाने पर बल दिया जाएगा। साथ ही सरकारी योजनाओं व स्कूल की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर डीईओ ने सभी हेडमास्टरों को जरूरी निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी चार जुलाई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...